अमलतास कॉलोनी महिला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छतरपुर के अमलतास कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को उत्तर प्रदेश के नरोरा गांव से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज और लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। जांच के दौरान महिला के पति की भूमिका सामने आने की बात भी पुलिस की ओर से बताई गई है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।
बुंदेली भौकाल न्यूज़ — सच की आवाज
#Chhatarpur #BreakingNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #BundeliBhaukaalNews