🚨 अब हर नागरिक बनेगा ‘पथ प्रहरी’! 🛣️🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वैशाली में ‘वैशाली पथ प्रहरी ऐप’ का शुभारंभ—सड़क सुरक्षा और जनभागीदारी की दिशा में एक नई डिजिटल पहल।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री, वैशाली श्री निशांत ने ऐप का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की पहल एवं निर्देशन में शुरू यह ऐप नागरिकों को सड़क से जुड़ी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का आसान माध्यम देगा।
📍 सड़क में गड्ढा
🚧 क्षतिग्रस्त सड़क या अवरोध
⚠️ खतरनाक स्थान
🚑 दुर्घटना संबंधी सूचना
24 घंटे में प्रथम प्रतिक्रिया और 48 घंटे में समाधान की प्रक्रिया शुरू करने की व्यवस्था से कार्रवाई और निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा।
आइए, सुरक्षित सड़कों के निर्माण में सहभागी बनें।
आपकी सूचना—किसी की सुरक्षा! ❤️
‘वैशाली पथ प्रहरी’ — सुरक्षित, सुगम एवं उत्तरदायी वैशाली की ओर एक कदम।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Transport Department, Government of Bihar
#VaishaliPathPrahari #RoadSafety #Vaishali #DigitalVaishali #JanBhagidari #SafeRoads