चैनपुर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर चैनपुर में बैठक, झंडारोहण की समय-सारणी तय
Chainpur, Gumla | Aug 12, 2026 आगामी उन्यासीवें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चैनपुर अनुमंडल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार शाम तीन बजे दी गई जानकारी के अनुसार, समारोह को हर्षोल्लास, गरिमा एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल कार्यालय चैनपुर के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी हरि उराँव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी