खरसावां: झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया, 2 नवंबर से रांची में अनिश्चितकालीन धरना
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है। मांगों पर 31 अक्टूबर तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलनकारी 2 नवंबर से रांची में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे खरसावां स्थित आरसीडी गेस्ट हाउस में वरिष्ठ आंदोलनकारी धनपति सरदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में आंदोल