भादरा: शराब के ठेके के पास विवाद, चार नामजद पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
भिरानी थाना क्षेत्र के गांव सवाई छानी में शराब के ठेके के पास हुए विवाद के बाद चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मारपीट, हमला और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी जयवीर मेघवाल ने बलवान, महेंद्र, रवि और मोनी पर लोहे का डंडा, कस्सी व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।