🌸 जागरूक किशोरी, सशक्त समाज! 🌸
वैशाली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में “बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर “सखी वार्ता” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को बाल विवाह की रोकथाम, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में किशोरियों से संवाद कर बाल विवाह के दुष्परिणामों, लैंगिक समानता, महिला सम्मान, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। 📚✨
किशोरियों को महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन शक्ति जैसी सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह के उन्मूलन, महिला सम्मान, लैंगिक समानता एवं सशक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। 🤝🇮🇳
शिक्षा से आत्मविश्वास, जागरूकता से अधिकार और सशक्तिकरण से बेहतर भविष्य! 🌟
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
#SakhiVarta #BalVivahMuktBharat #WomenEmpowerment #KishoriShakti #MissionShakti #Vaishali #Hajipur #Bihar