लोहरदगा: IHQ PUBLIC INDIA की टीम कुजरा पहुंची, वायरल तेंदुए की तस्वीर की हकीकत जानने
लोहरदगा शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर कुजरा गांव… 27 सितंबर की रात 11 बजकर 37 मिनट। एक युवक ने अपने घर की खिड़की से बाहर झांका और सामने तेंदुआ देखकर सहम गया। युवक ने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची। जैसे ही मोबाइल का फ्लैश चमका और कैमरे की आवाज हुई, तेंदुआ वहां से भाग निकला। इसके बाद तेंदुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। लेकिन वायरल हो रही