सिमरी: उधार के पैसे मांगने पर युवक की पिटाई, 5 लोगों पर मारपीट का आरोप; आश्वासन के बाद भी नहीं लौटाए पैसे
Simri, Buxar | Aug 15, 2026 दशरथपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल युवक मनीष कुमार यादव ने गांव के ही विनय राय और उसके चार भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीष के अनुसार उसने विनय राय को गाय खरीदने के लिए 16 मार्च को 20,000 रूपये दिए थे।