रायडीह: चंपा घाटी में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, पति-पत्नी घायल; सदर अस्पताल गुमला में भर्ती
Raidih, Gumla | Aug 4, 2026 महुडांड़ निवासी सामवेल लकड़ा (50) और उनकी पत्नी हयरानी गिद (40) मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी देते हुए हयरानी गिद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दोनों किसी निजी कार्य से बाइक से चंपा गए थे। लौटने के दौरान चंपा घाटी में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।