भोरे: सिसई गांव में मौलाना का शव पहुंचते ही मातम, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; चाकू से गोदकर हत्या
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मौलाना सफीक खान का सोमवार की देर शाम 5:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा पूरा गांव मातमी सन्नाटे में डूब गया। परिजनों की चीख पुकार और करुण क्रंदन से माहौल बेहद गमगीन हो गया। घर के भीतर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार करना बाजार स्थित जामा मस्जिद में उनकी चाकु गोदकर हत्या कर दी गई थी।