बिग ब्रेकिंग | गिरिडीह में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारों गांव में वन विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में लकड़ी एवं लकड़ी कटाई में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए हैं।
वन संरक्षण पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बंगारों गांव में अवैध आरा मिल संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। उन्होंने कहा कि जंगलों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और अवैध आरा मिलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: बंगारों गांव, हीरोडीह थाना क्षेत्र, गिरिडीह
📌 खबरों के लिए जुड़े रहें — PNA NEWS INDIA — खबर हर हाल में!
#GiridihNews #Giridih #Heroidih #Bengaro #JharkhandNews #ForestDepartment #IllegalSawmill #IllegalWood #WoodSmuggling #ForestAction #BreakingNews #GiridihBreakingNews #JharkhandBreakingNews #PNAnewsindia #PNA_News_India #वनविभाग #गिरिडीह #हीरोडीह #अवैधआरा_मिल #अवैधलकड़ी #बिगब्रेकिंग
Dhanwar, Giridih | Oct 6, 2026