लवकुशनगर: लवकुशनगर पुलिस ने 315 बोर के अवैध कट्टे और कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Aug 14, 2026
लवकुशनगर थाना पुलिस ने अंबेडकर भवन के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अज्जू खान पिता रशीद मोहम्मद खान, निवासी विधायक कॉलोनी, लवकुशनगर के रूप में हुई है।