सुपौल: घूरन में कोसी कटाव के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, एमएलसी अजय कुमार सिंह समेत कई नेता पहुंचे
Supaul, Supaul | Aug 25, 2026 सुपौल के घूरन पंचायत में कोसी नदी के लगातार बढ़ते कटाव और कटनिया की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कटाव की रोकथाम एवं स्थायी समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे कटावरोधी कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में एमएलसी अजय कुमार सिंह, कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी सहित कई राजनीतिक नेता मौजूद थे।