गोरखपुर: हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने दुल्हन को पीटा, होटल कर्मचारियों ने बचाई जान, 45 दिन में टूटी शादी
रामगढ़ताल क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति से 30 मई 2023 को उनकी शादी हुई थी।ससुराल पक्ष की इच्छा के अनुसार,दिल्ली के पटपड़गंज स्थित एक मैरिज लॉन से शादी का सारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।गोरखपुर से मेरे परिवार और रिश्तेदारी के लोग शादी में पहुंचे थे।शादी से पहले गोदभराई का कार्यक्रम गोरखपुर से संपन्न हुआ था।