कायमगंज: सीएचसी पर आशा और आशा संगिनियों का प्रदर्शन, 1 से 15 अक्टूबर तक काम बंद रखने का ऐलान, लखनऊ में शामिल होंगी
कायमगंज के सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने मानदेय और भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद रखने की चेतावनी दी है।आशाओ ने 1 से 15 अक्टूबर तक काम बंद रखने का फैसला लिया है।