लखीमपुर: जादू के खेल के माध्यम से युवाओं को एड्स से बचाव का संदेश, शुरू हुआ दो माह का जागरूकता अभियान
लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय ओयल में विशेष चिकित्सा शिविर और लोक कला कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ. पीके रावत और प्रभारी सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा मौजूद रहे।