गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर थाना के नए प्रभारी सोनू कुमार, अपराध नियंत्रण और अवैध खनन पर रखेंगे विशेष नजर
राजनगर थाना की कमान संभालते ही नए थाना प्रभारी सोनू कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। रविवार को उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद सोनू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई