भीलवाड़ा: खड़गे की सभा के ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, रामलाल जाट बोले—यह हर आम आदमी के सम्मान की बात है
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से सभा स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में भीलवाड़ा जिला देहात कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्याग्रह आंदोलन किया। रेलवे स्टेशन चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास आयोजित सत्याग्रह का नेतृत्व जिला देहात कांग्रेस