पन्ना: अधिकारियों की लापरवाही से जर्जर छत के नीचे मासूमों की जान को खतरा
Panna, Panna | Aug 14, 2026 पन्ना के राजापुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र (क्रमांक-02) का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि 28 नौनिहालों और कर्मियों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। 2011 में बने विद्यालय की अतिरिक्त कक्षा की छत से बारिश में पानी टपकता है और कंक्रीट गिरता है। हालत यह है कि बच्चों को गर्मी-ठंड में बाहर बैठाया जाता है, जबकि तेज बारिश में केंद्र बंद करना पड़ता है।