ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फिसला यात्री, GRP कांस्टेबल ने दौड़कर बचाई जान
अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 15091 के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही एक यात्री अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फिसलकर नीचे चला गया।
हादसा होते ही मौके पर मौजूद जीआरपी थाना अजमेर के कांस्टेबल रामावतार नंबर 897 ने तत्परता दिखाई। कांस्टेबल रामावतार तुरंत दौड़कर पहुंचे और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से यात्री की जान बच गई।
इसके बाद कांस्टेबल ने यात्री को सुरक्षित ट्रेन में बैठाया और उसे उसके गंतव्य के लिए रवाना किया। मौके पर मौजूद लोगों ने कांस्टेबल की तत्परता और साहस की सराहना की।
Ajmer, Ajmer | Oct 4, 2026