चान्दन: बोड़ा सूईया में एक साथ निकली तीन अर्थियां, वज्रपात से मौत हुई
Chanan, Banka | Aug 12, 2026 बोड़ा सूईया गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ एक ही परिवार के तीन महिलाओं की अर्थियां निकली। तीनों महिलाओं की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गयी थी। इधर एक साथ तीन अर्थियां निकलने से पूरे गांव में मार्मिक माहौल बना रहा। परिजनों के चीत्कार से माहौल गूंज रहा था।