मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर के पास बेकाबू कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, MP का रहने वाला, तीन अन्य घायल, इलाज जारी
पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर के पास गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार से जा रही थी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परकच्छे उड़ गए। हादसे में कार चालक 36 वर्षीय अखिल तिवारी की मृत्यु हो गई वही बाकी अन्य घायल हो गए। सभी मध्य प्रदेश के निवासी।बताए जा हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।