रावतभाटा: रावतभाटा उपखंड के गांव लुहारिया विद्यालय में जनसहयोग से लगे 22 CCTV कैमरे, टीम शिवान फाउंडेशन का अहम योगदान
विजय सिंह ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा उपखंड क्षेत्र में गांव लुहारिया के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में जनसहयोग से 22 CCTV कैमरे स्थापित किए गए। कैमरे कॉरिडोर, कक्षाओं, कार्यालय और कम्प्यूटर लैब में लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने बताया कि इससे संपत्ति की सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ेगी। अभिभावकों, भामाशाहों