सुपौल: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, घूरन पंचायत में कटान का खतरा; लोग पक्के मकान तोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे
Supaul, Supaul | Aug 25, 2026 कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण घूरन पंचायत क्षेत्र में कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव को देखते हुए स्थानीय लोग अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के कटाव के कारण उनके घरों के आसपास की जमीन कटने लगी है।