BIG BREAKING : नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ से भारी तबाही, 28 सुरक्षाकर्मी लापता, पावर प्रोजेक्ट समेत कई घर तबाह
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। स्याप्रुबेसी और तिमुरे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई गांवों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के बहने की खबर है। बाढ़ के बाद नेपाल पुलिस के 19 और आर्म्ड पुलिस फोर्स के 9 जवानों समेत 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पुलिस और सेना की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
भोटे कोशी नदी तिब्बत से निकलकर नेपाल की त्रिशूली नदी में मिलती है, जो आगे भारत में गंडक नदी के रूप में बहती है। ऐसे में भारत के नदी तटीय इलाकों में भी सतर्कता जरूरी है।
#NepalFlood #Nepal #Flood #Rasuwa #Tibet #BreakingNews #FloodAlert #UttarakhandNews #PahadSamachar #BigBreaking #BreakingNews