बदलापुर: तेजीबाजार में गौ-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार: एसपी ग्रामीण की जानकारी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के तेजीबाजार पुलिस ने शुक्रवार रात मखदूमपुर तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान एक गौ-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हैदरपुर की ओर से पिकअप में गौ-वंश लादकर ले जाने की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखकर पिकअप खड्ड में फंस गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में चंदौल