बरेली: श्यामगंज में तिरंगे की धूम! पीस कमेटी ने बांटे मुफ्त झंडे, CO थर्ड ने खुद संभाली कमान
बरेली के श्यामगंज चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का रंग चढ़ा। पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने मुफ्त तिरंगा वितरण अभियान चलाकर राहगीरों, बच्चों और छात्रों को झंडे बांटे। CO थर्ड शिवम आशुतोष ने भी अपने हाथों से लोगों को तिरंगा दिया। अभियान ने पूरे इलाके में देशभक्ति का जोश भर दिया।