तालबेहट: रामलीला मैदान के पास सड़क जर्जर और बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर बाइक सवार हुआ चोटिल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
तालबेहट कस्बे में रामलीला मैदान के पास सड़क पूरी तरह से जर्जर और बदहाल हो चुकी है,बारिश के मौसम में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिस कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।