कासगंज: कासगंज में मुशायरा व विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
कासगंज में अखिल भारतीय एकता साहित्य परिषद के तत्वावधान में आजादी के मौके पर “एक शाम कौमी एकता के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रॉयल पैलेस, चामुंडा मंदिर के निकट होने वाले इस कार्यक्रम में मुशायरा एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काव्य पाठ करने वाले प्रसिद्ध कवि एवं शायर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।