प्राणपुर: कटिहार में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न
कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार रहे।