चैनपुर: निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल रहे विश्वराम केवट, चैनपुर में गरिमामय समारोह के साथ दी गई विदाई
Chainpur, Gumla | Sep 30, 2026 चैनपुर प्रखंड में जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रभारी महिला प्रसार पदाधिकारी के रूप में कार्यरत विश्वराम केवट बुधवार, तीस सितंबर को अधिवर्षता आयु पूरी कर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रशिक्षु उप