पलिया: दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर हाथियों का झुंड आया, मजदूरों में मची भगदड़
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर शुक्रवार को जंगल से अचानक निकले हाथियों के एक बड़े झुंड के मुख्य सड़क पर आने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय सड़क किनारे इंटरलॉकिंग की सपोर्ट वॉल बना रहे मजदूर अपनी जान बचाने के लिए औजार छोड़कर पीछे भाग खड़े हुए। वहीं, सतर्कता दिखाते हुए बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों ने भी समय रहते अपनी गाड़ियां सुरक्षित दूरी पर रोक लीं।