Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
khabarfastcommercial
ब्लैक फ्लोरल कोट-शॉर्ट स्कर्ट में Sara Ali Khan का ग्लैमरस लुक #shorts #ytshorts #viralvideos
India
| Oct 3, 2026
#shorts
#ytshorts
#viralvideos
MORE NEWS
सिरसा के OHM में गूंजी हरभजन मान की आवाज, हरभजन मान और ‘Eh Din Roz Ni Aune’ की टीम को देखने उमड़ी फैंस की भारी भीड़ #sirsa #harbhajanmaan #ehdinrozniaune #ohmsirsa #sirsasandesh
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
ज्वैलर से करीब 4 किलो चांदी व 5 ग्राम सोना लूट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल तफ्तीश चांदपुरा-सिधानी रोड पर तेजधार हथियार के बल पर ज्वैलर से लूट की वारदात का पर्दाफाश तीन आरोपियों से 3 किलो 490 ग्राम चांदी व 4 ग्राम सोना बरामद जगसीर उर्फ जस्सी निकला वारदात का मास्टरमाइंड, लवप्रीत व नाबालिग ने दिया था लूट को अंजाम जाखल, 4 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना जाखल पुलिस ने चांदपुरा-सिधानी रोड पर ज्वैलर से करीब 4 किलोग्राम चांदी व लगभग 5 ग्राम सोना लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक नाबालिग को भी शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अब तक 3 किलो 490 ग्राम चांदी तथा 5 ग्राम सोना बरामद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी श्री जय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगसीर उर्फ जस्सी पुत्र मदनलाल निवासी गांव सिधानी, लवप्रीत पुत्र बलबिन्द्र सिंह निवासी नया गांव हाल पातड़ा, पंजाब तथा दीपक उर्फ काला पुत्र भोला सिंह निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, धूरी, पंजाब के रूप में हुई है। मामले में शामिल नाबालिग को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ऐसे हुई थी लूट की वारदात डीएसपी जय सिंह ने बताया कि गांव चांदपुरा निवासी जश्नप्रीत सिंह की गांव सिधानी में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। 28 सितंबर की शाम वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने गांव चांदपुरा जा रहा था। करीब 6:50 बजे जब वह चांदपुरा-सिधानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे तथा उनके पास तेजधार हथियार था। आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर जश्नप्रीत से काले रंग का बैग छीन लिया। बैग में करीब 4 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण तथा लगभग 4 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही थाना जाखल प्रभारी निरीक्षक बलराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए तथा आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शिकायत के आधार पर थाना जाखल में मुकदमा नंबर 134 दिनांक 01.10.2026 धारा 309(4), 311 व 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सबसे पहले मास्टरमाइंड जगसीर गिरफ्तार पुलिस जांच के दौरान 1 अक्टूबर को आरोपी जगसीर उर्फ जस्सी को काबू किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी जगसीर से उसके हिस्से में आई लूटी गई 1 किलो 626 ग्राम चांदी बरामद की गई। पूछताछ के बाद दो और आरोपी काबू जगसीर से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी लवप्रीत तथा दीपक उर्फ काला को भी काबू किया। दोनों आरोपियों को 2 अक्टूबर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी लवप्रीत से 700 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने में चार कोके तथा एक नथ शामिल है। वहीं आरोपी दीपक उर्फ काला से 1 किलो 164 ग्राम चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की गई। इस प्रकार तीनों गिरफ्तार आरोपियों से अब तक कुल 3 किलो 490 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। जगसीर था मास्टरमाइंड, पहले से थी ज्वैलर की जानकारी डीएसपी जय सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वारदात की योजना जगसीर उर्फ जस्सी, लवप्रीत तथा नाबालिग ने मिलकर तैयार की थी। वारदात का मास्टरमाइंड जगसीर उर्फ जस्सी था। आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि जश्नप्रीत सोने-चांदी का कारोबार करता है और अक्सर आभूषण लेकर दुकान से आता-जाता है। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने लूट की योजना बनाई। लवप्रीत व नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम योजना के मुताबिक लवप्रीत और नाबालिग मोटरसाइकिल पर सवार होकर ज्वैलर के पीछे लगे और चांदपुरा-सिधानी रोड पर मौका पाकर तेजधार हथियार के बल पर उससे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद लूटे गए आभूषणों को आपस में बांटा गया। जगसीर और दीपक की भूमिका लूटे गए माल को अपने पास रखने तथा ठिकाने लगाने से संबंधित सामने आई है। मामले की जांच जारी डीएसपी जय सिंह ने बताया कि मामले में जांच लगातार जारी है। आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, शेष बरामदगी तथा वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। लूट, स्नैचिंग तथा अन्य संगीन वारदातों में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने ली चुटकी ''सरकार बने या न बने पहले मुख्यमंत्री बना दो'' - राहुल गांधी को बताया शहीदजादा
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
सीआईए फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद NH-9 बड़ोपल क्षेत्र में गुजरात नंबर ट्रक से मिली शराब की बड़ी खेप, ट्रक भी पुलिस कब्जे में बरामद शराब पर मिला “FOR SALE IN PUNJAB ONLY” अंकित, सप्लाई चेन व तस्करी नेटवर्क की जांच जारी फतेहाबाद, 3 अक्टूबर।अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की इस बड़ी खेप को एक ट्रक में लदी रुई की गांठों के बीच छिपाकर* रखा गया था। पुलिस ने शराब से भरे टाटा LPT ट्रक नंबर GJ-08Y-8184 को भी कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम तथा अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धारणिया टी-प्वाइंट, बड़ोपल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि बड़ोपल पुल से गांव बड़ोपल की ओर NH-9 पर गुजरात नंबर का एक ट्रक काफी समय से संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसमें रुई की गांठों के बीच भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची। मौके पर जय श्री राम गौड़ वैष्णु भोजनालय के सामने हरे रंग के तिरपाल से ढका ट्रक खड़ा मिला। पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों से ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस द्वारा नियमानुसार ट्रक की जांच की गई तो रुई की गांठों के बीच बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। गिनती करने पर ट्रक से कुल 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब पर “FOR SALE IN PUNJAB ONLY” अंकित पाया गया। पुलिस ने शराब की पूरी खेप तथा ट्रक को कब्जे में लेकर थाना सदर फतेहाबाद में मुकदमा नंबर 400 दिनांक 03.10.2026, धारा 61-4-20 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक सहित शराब की इस खेप से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं तलाश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी, किसके निर्देश पर भेजी गई थी तथा इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में संलिप्त पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है अजय राय की जगह लेंगी आराधना मिश्रा #viral #trendingnow #news #up #india
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
श्री राधा माधव स कीर्तन मंडल ट्रस्ट सिरसा द्वारा आयोजित स्वर्ण महोत्सव साप्ताहिक भक्ति महोत्सव लाइव
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने शहर में फैली अवस्थाओं को लेकर चिंता जताई #viral #trending #Sirsa #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
सिरसा अनाज मंडी में इंद्रेश जी उपाध्याय की कथा मैं हजारों की संख्या में श्रद्धालु झूमे #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Oct 4, 2026
नेहा बोरा की दो टूक
Sirsa, Sirsa | Oct 3, 2026