खैरथल: खैरथल जिले में फर्जी आईपीएस बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर, 10 लाख रुपये ठगने का मामला
खैरथल जिले में साइबर ठगो ने पुलिस अधिकारी बनकर पेहल निवासी एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 10 लाख रुपए ठग लिए। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ठगो ने वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे व्यक्ति के जरिए पीड़ित को आधार कार्ड से फर्जी बैंक खाता खोलने और उसमें 6 करोड़ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की बात कह कर डराया और ठग लिया।