नौगढ़: विशेश्वरपुर में अवैध हथियार के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर निवासी एक युवक का कथित तौर पर अवैध हथियार के साथ वीडियो आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।