भानपुरा: मंदिर से 70 हज़ार का चांदी का सामान 18 घंटे में बरामद, 4 विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में
पुलिस चौकी भैसोदामंडी थाना भानपुरा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बोरदा स्थित देवनारायण मंदिर से चोरी हुआ 174 ग्राम चांदी का मश्रुका, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है, महज 18 घंटे में बरामद कर लिया। मामले में चार विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इस कार्य में पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।