माकड़ोन: तराना विधायक महेश परमार बेलरी पहुंचे, गजराज सिंह पटेल के पगड़ी कार्यक्रम में हुए शामिल
Makdon, Ujjain | Aug 6, 2026 गुरुवार शाम 6 बजे तराना विधायक महेश परमार गांव बेलरी पहुंचे। यहां उन्होंने गजराज सिंह जी पटेल के पगड़ी कार्यक्रम में शिरकत की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा - भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।