डिंडौरी: पथरिया गांव में सोते समय महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
डिंडौरी जिले के पथरिया गांव में शुक्रवार रात 1:00 बजे घर मे सोते हुए महिला को सर्प ने पैर मे काट लिया महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई जिला अस्पताल चौकी पुलिस मामले कि जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला घर में सो रही थी उसी दौरान सर्प ने पैर में काट लिया और महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई ।