खंडवा: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का तिरंगा श्रृंगार, पान-गुलाब और फूलों से सजे बाबा के दिव्य दर्शन
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्वतंत्रता दिवस पर आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का तिरंगे के रूप में विशेष श्रृंगार किया गया, वहीं शाम को ओंकारेश्वर बांध भी तिरंगे की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।