चरखारी: चरखारी के आई केयर सेंटर में निःशुल्क नेत्र शिविर में 48 लोगों की हुई जांच
चरखारी में सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत रामजानकी मार्केट स्थित अजय आई केयर सेंटर में निःशुल्क नेत्र शिविर लगा। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, मनोज दिहुलिया और नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में डॉ. अजय ने 48 लोगों की आंखों की जांच की। जरूरतमंदों को दवा और चश्मे बांटे गए, मोतियाबिंद के मरीजों को जानकीकुंड रेफर किया गया।