सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी का कथित ऑडियो बुधवार को 9 बजे से शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विधायक और अलीगंज प्रखंड के धनामा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनिंद्र कुमार के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।