रीठी: रीठी थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने गूंजाया ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’
Rithi, Katni | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी जिले के रीठी थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय पर्व का सम्मान किया।