प्रतापपुर: ग्राम धोंधा में बारिश के पानी के साथ पुल बह गया, आवागमन प्रभावित हुआ
प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम धोंधा में तेज बारिश के बाद पुल बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गया। पुल के क्षतिग्रस्त होकर बह जाने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में तकनीकी खामियों और घटिया निर्माण के कारण यह स्थिति बनी है। पुल बहने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।