पूरनपुर: राहुलनगर में आधी रात आग का तांडव, भैंस समेत 4 बेजुबान जिंदा जल गए
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के राहुलनगर गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से गुड्डू के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पशुओं को बांधने वाली जगह को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पशु आग की चपेट में आ चुके थे।आग की इस घटना में गुड्डू