बीना: नगर पालिका में बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Bina, Sagar | Sep 30, 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत बीना नगर पालिका परिषद में आज एक सराहनीय पहल की गई। जहां शहर को साफ रखने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। दरअसल, सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के शासकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।