ओडिशा में करीब एक साल पहले पास्टर अंकित सजवान और मोनिका सजवान की प्रार्थना सभा को रद्द किए जाने के बाद अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर उस पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है।
वीडियो में उन्होंने बताया कि ओडिशा में कार्यक्रम रद्द होने के बाद झारखंड के सिमडेगा में 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2026 को प्रार्थना सभा आयोजित की गई। उनके अनुसार, सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के कार्यक्रम की तुलना में 5 गुना भीड़ जुटी।
सिमडेगा में कार्यक्रम झारखंड सरकार से मिली अनुमति के बाद आयोजित किया गया था और अब यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इस वीडियो में अंकित सजवान ने बताया कि किस तरह एक साल पहले ओडिशा में कार्यक्रम रद्द हुआ और उसके बाद सिमडेगा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा आयोजित हुई।
देखिए पूरा वीडियो और जानिए अंकित सजवान ने क्या बताया।
📺 झारखंड समाचार 24
सिमडेगा और झारखंड की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like, Share जरूर करें।
Simdega, Simdega | Oct 7, 2026