हुज़ूर: ड्राई-डे पर मालवीय नगर की दुकान से शराब बिक रही थी, आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई कर 3 पेटी जब्त की
Huzur, Bhopal | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में ड्राई- डे (शुष्क दिवस) है।आज भोपाल की सभी 85 शराब दुकाने बंद हैं। बावजूद कुछ जगहों पर शराब बेचे जाने की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीमों ने छापा मार कार्रवाई की।मालवीय नगर की दुकान से 3 पेटी शराब जब्त की गई।