भवानीगंज में ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन कलाकारों ने साझा किए मंच पर अभिनय के अनुभव
#रामनगरहैडलाइन - आदर्श रामलीला कमेटी, भवानीगंज (रामनगर) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही ऐतिहासिक रामलीला में 'ताड़का वध' की लीला का मंचन बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मंचन के दौरान भगवान श्री राम द्वारा ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा हेतु राक्षसी ताड़का का वध करने के प्रसंग का सजीव और प्रभावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कलाकारों के शानदार संवाद और जीवंत अभिनय पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। लीला के समापन के बाद राम, लक्ष्मण और ताड़का की भूमिका निभा रहे मुख्य कलाकारों ने मंच पर अभिनय करने का अपना अनुभव और इसके महत्व को साझा किया। समिति के पदाधिकारियों ने सभी दर्शकों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों से आगामी लीलाओं में भी इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
#RamlilaRamnagar #aadrshramlilakametiramnagar #Ramlilanews #allfollowers #Newsviral