व्यापारी की सुनने वाला कोई नहीं...... रवि मस्करा
रक्सौल नगर परिषद् के बीच बाज़ार लोहापट्टी के प्रमुख कपड़ा मंडी की सड़क टूटे सालों हो गए हैं। रोड पर नाले का पानी बह रहा है।
ऐसे स्थिति में जब नगर परिषद् तिरंगे में अपना दामन छुपा रहा हो, डिवाइडर पर अपने करनी को दबा रहा हो, शौचालय में करतूत छिपा रहा हो और नल जल में दाग़ बहा रहा हो तो व्यापारियों की सुविधा कौन देखता है?
लगातार रक्सौल का व्यापार घट रहा है। कभी नेपाल के सामान सख़्ती के कारण तो कभी SSB की सख्ती के कारण, कभी जाम के कारण तो कभी कुव्यवस्था के कारण लेकिन किसी सम्बन्धित अधिकारी या संस्था का इसपर ध्यान नहीं है।
जब लोहापट्टी के व्यापारी परेशान होकर नगर परिषद् के सामने थक गए तो उन्होंने स्वयं चन्दा कर एवं जनसहयोग से रोड निर्माण करना शुरू किया।
समाजसेवी रवि मस्करा भी सहयोग करने कपड़ा मंडी गए। एवं नगर परिषद् से अपील किया कि आप जागिये नहीं तो व्यापारिक स्थल रक्सौल का व्यापार ख़त्म होता जाएगा। श्री मस्करा ने स्वयं मशीन पकड़कर प्रतीकात्मक विरोध किया।
Raxaul, East Champaran | Oct 5, 2026