सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में राजद की बैठक, कोशी स्नातक चुनाव की तैयारी को लेकर बनी रणनीति
आगामी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सुल्तानगंज में राजद ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को रामेश्वर गेस्ट हाउस में राजद प्रखंड की बैठक में संगठन को मजबूत करने और स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम ने किया। बैठक को संब